वार्ड सदस्य संघ का विस्तार करते हुए पंचायत स्तरीय संघ का किया गठन।

चोरदाहा अध्यक्ष प्रियंका बसरिया का बनी सुनैना।

चौपारण प्रखंड में पंचायती राज व्यवस्था के 26 पंचायत के 324 वार्ड सदस्यों ने बैठक कर प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य संघ का गठन किया। इसके बाद जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए पंचायत स्तरीय बैठक की शुरुवात चोरदाहा पंचायत से शुरू किया। जिसमें मुख्य रूप संगठित होकर किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने और अपने अपने क्षेत्र का विकास के लिए रणनीति तैयार करने पर विशेष रणनीति बनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड संघ अध्यक्ष राजेश कुमार एवं सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि चौपारण प्रखंड के 26 पंचायतों में पंचायत स्तरीय अध्यक्ष, सचिव एवं उपसचिव का चयन करने की रणनीति बनाकर चयन की प्रक्रिया शुरू किया गया। जिसमें चोरदाहा पंचायत के अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष नौशाद आलम, बसरिया पंचायत के अध्यक्ष सुनैना देवी, कोषाध्यक्ष जूलिया देवी मो बनाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव रंजीत सिंह, उपसचिव सुकेश रजक, मीडिया प्रभारी राजेश राणा, सलाउद्दीन, बसरिया पंचायत वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार यादव, प्रभु यादव, कसिया देवी, पार्वती देवी, सुबिया देवी, रजु देवी, वार्ड सदस्य आदित्य प्रसाद केशरी, सुमिता देवी, सुनैना देवी, पूनम देवी, ज्योति देवी, मुकेश साव, संतोष कुमार सिंह, संजय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।बड़ी खबर:-परसुडीह थाना प्रभारी ने किया फ्लेग मार्च कइयों को खदेड़ा

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment