कांग्रेस ने झारखंड के तीन सहित 14 लोकसभा उम्मीदवारों की जारी की सूची
राँची : ,कांग्रेस पार्टी ने बुधवार देर रात अपनी 8वीं सूची में यूपी की चार , झारखंड के तीन सीटों समेत 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जिसमें यूपी-तेलंगाना से चार-चार, झारखंड-मध्य प्रदेश से तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची को जारी की है। जिसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें उत्तर प्रदेश व तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश एवं झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।
देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची
कांग्रेस ने झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल,मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद एवं शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित की है। वहीं पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर एवं वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से टिकट दिया है।
बड़ी खबर :चुनाव आयोग नई दिल्ली ने प्रेस वार्ता कर लोक सभा निर्वाचन 2024 की घोषणा
