02सितंबर 24 को चौपारण से 200 जलसहिया जाएगी रांची प्रदर्शन में – जलसहिया संघ चौपारण।

02सितंबर 24 को चौपारण से 200 जलसहिया जाएगी रांची प्रदर्शन में – जलसहिया संघ चौपारण।

चौपारण(हजारीबाग) जलसहिया संघ झारखंड प्रदेश के बैनर तले 28 अगस्त से जलसहिया का धरना प्रदर्शन ,रांची में राजभवन के समक्ष चल रहा है जो अनिश्चित कालीन है,इस धरना प्रदर्शन में बारी बारी से सभी जिलों से लोगों को शामिल होना है,इस कार्यक्रम में 02 सितंबर 2024 दिन सोमवार को हजारीबाग जिला को धरना प्रदर्शन में शामिल होना है,इसकी तैयारी हेतु चौपारण प्रखंड जलसहिया संघ की बैठक पुराना ब्लॉक परिसर में संघ की अध्यक्षा अनुसूलेखा देवी की अध्यक्षता में की गई,जिसमे बतौर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक और निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव उपस्थित थे,बैठक का संचालन संघ के सचिव अनीता देवी ने किया,बैठक को संबोधित करते हुए मुकुंद साव ने कहा कि अपना अधिकार लेने के लिए आंदोलन करना होगा,तभी आपको अपना हक मिलेगा, पुर्व की रघुवर सरकार ने सभी जलसहिया बहनों को 1000/ प्रति माह मानदेय देने का प्रावधान किया था जो मिल रहा था,साथ ही कई तरह की सुविधाएं दी जा रही थी,जिसे हेमंत सरकार आते ही वो बंद कर दिया, सभी जलसहिया के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है,इसलिए अपनी कई मांगों को लेकर विगत 28 अगस्त से राजभवन के समक्ष जलसहिया का धरना प्रदर्शन अनवरत चल रहा है,जिसमे 02 सितंबर को हजारीबाग की बारी है इसलिए हर हाल में प्रखंड के सभी 226 जल सहिया बहनों को रांची जाना है,निर्णय लिया गया है कि चौपारण से 200 जल सहिया प्रदर्शन में रांची जाएंगी,जाने आने की व्यवस्था पर संघ की अध्यक्षा अनुसूलेखा देवी ने कहा कि कल 12 बजे तक ग्रुप के माध्यम से आपको सूचना दे दी जाएगी कि रांची कैसे जाना है,अध्यक्ष महोदया ने सभी पंचायत अध्यक्षों से निवेदन किया है कि किस पंचायत से कितने जलसहिया कार्यक्रम में रांची जाएंगी ये हमे 01 सितंबर को 10 बजे तक ग्रुप के माध्यम से सूचित कर दे,उसी हिसाब से गाड़ी किया जाएगा,कार्यक्रम में प्रखंड की 50 जलसहिया शामिल हुई थी,

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment