सुंदर नगर तुरामडीह पर हर्ष उल्लास के साथ संस्कृति तरीके से मनाया बाहा बोंगा
जमशेदपुर का सुंदर नगर थाना क्षेत्र पर ग्राम- दिसोम जाहेरगाड़, UCIL , तुरामडीह, सुंदर नगर, जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ “बाहा बोंगा” संपन्न किया गया। तुरामडीह कोलोनी के नाएके बाबा माननीय सांगराम मुर्मू सुबह से पूजा सामग्री की तैयारी करते हुए कोलोनी वासियों के साथ माझी बाबा, जोग माझी, पारानिक, गोडेत गांव वासियों के साथ जाहेरगाढ़ की ओर प्रस्थान किया। गांव के महिला पुरुषों ने पारंपरिक नृत्य करते हुए नायके बाबा विधि बात पूजा अर्चना आरंभ हुई। ईष्ट देवताओं से आहृवान किया गया कि इस वर्ष मानव जीवन का सर्वांगीण विकास और सुख समृद्धि से जीवन यापन हो। जीव जंतु, पशु पक्षी, सभी पेड़ पौधे आबाद रहे और सृष्टि में विधि के साथ प्राकृतिक पूजक के सभी लोगों का शुभ समृद्धि से जीवन गुजर बसर हो, इसकी कामना के साथ आज बाहा बोंगा संपन्न हुआ। अंत में नायके बाबा द्वारा सभी माहिला पुरुषों को साखुआ के फुल और महुआ का फूल वितरण किया गया। कल बीर सेन्द्रा निकाला जाएगा। जिसमें गांव के सभी पुरुष पारंपरिक औजार के साथ जंगल की ओर प्रस्थान करेंगे और यह बाहा बोंगा त्योहार लगातार पूर्णिमा तक चलती रहेगी। अंत में सभी ने बोंगा सोड़े का आनंद लिया। और नाचते गाते नायके बाबा को आवास तक पहुचाया। और देर रात तक समाज के महिला पुरुष नाचते गाते बाहा परब का आनंद लिया।
बोंगा बुरु सम्पन्न करने में UCIL तुरामडीह कोलोनी के माझी बाबा, पारानिक, गोडेत, जोगमाझी, एवं कोलोनी के सभी महिलाओं एवं पुरुषों का योगदान रहा।बड़ी खबर:-इलेक्शन थीम आधारित फूड फेस्टिवल का हुआ भव्य आयोजन
