शादी से पहले मौत को लगा ली गले लटक गई फंदे से हुई मौत।
चौपारण:- शादी से पहले मौत अब युवाओं में नही होता एक दूसरे पर विश्वास और लगा लेते हैं मौत को गले।आखिर किस ओर बढ़ रहा है युवा पीढी। परिजन मजबूर या कमजोर सोचने पर कर देता है मजबूर है। चौपारण प्रखंड स्थित सिंघरावा की एक युवती जिसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि इसी महीने में होने वाली थी शादी। सच्चाई या मौत का कारण जांचोपरांत ही पता चल पाएगा। बताया जा रहा युवती की माँ गेहूं काट कर जंगल से लौट रही थी अचानक माँ की नज़र पेड़ पर पड़ी जाकर देखा तो बेटी को दुपट्टे से पेड़ से लटका पाया। घबराहट में उसें फंदे को काटकर निचे उतारा तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बेटी दम तोड़ चुकी थी। घटना की सुचना चौपारण पुलिस को दिया गया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर चौपारण थाना ले आई। मिली जानकारी के अनुसार सिंघरावा पंचायत के लोढ़िया निवासी रामधनी यादव अपनी बेटी का विवाह चंदवारा प्रखंड के खांडी में तय किया था। लड़का लड़की में बातचीत चल रही थी, होली के दिन लड़के ने नया मोबाइल खरीद कर गिफ्ट भी किया था। बीती रात्रि लड़के व लड़की में आपसी कहा-सुनी हुई और लड़की ने उठा ली अंतिम कदम।बड़ी खबर:Rajat Sharma’s Blog | हमारे युवाओं को मानव तस्करों से बचाओ
