लोगों के लिए सारथी बनकर सारथी सहायता संघठन उभर रहा

लोगों के लिए सारथी बनकर सारथी सहायता संघठन उभर रहा

चौपारण : वाहन दुर्घटना में चोटिल लोगों के लिए सारथी बनकर सारथी सहायता संघठन उभर रहा है। सारथी सहायता संघठन के सदस्यों ने चौपारण के प्रखण्ड कार्यालय हरी मार्केट में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह सह वार्षिक समेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में होली मिलन के साथ साथ संगठन के कुछ सदस्य जो वाहन दुर्घटना में चोटिल हो गए थे जो कि अब बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं उन्हें आर्थिक सहयोग देकर मदद भी की गई। जिनमें मृत्युंजय कुमार सिंह हरदिया को 2,25000 रुपया का चेक, उज्ज्वल कुमार सिंह केंदुआ को 28,602 रुपया का चेक, प्रभात कुमार सिंह महुंगाईं को 41,407 रुपया का चेक,राम प्रवेश सिंह रानिक 42,750 रुपया का चेक,पप्पू कुमार सिंह खराहुवां को 15,427 रुपया का चेक देकर मदद किया गया। कार्यक्रम में मौके पर संगठन के अध्यक्ष गौतम सिंह,कार्यकारी सदस्य पंकज कुमार सिंह,कोर कमेटी सदस्य चंदन कुमार सिंह, राम सागर सिंह, मनीष कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, रवीश सिंह कर्मवीर सिंह, शिव कुमार सिंह, सौरव कुमार सिंह कृष्णा सिंह, एवं सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे। बड़ी खबर: केरल सरकार ने छात्र की मौत के मामले में उठाया बड़ा कदम, सीबीआई से जांच कराने की घोषणा की

 

चुनाव आयोग नई दिल्ली ने प्रेस वार्ता कर लोक सभा निर्वाचन 2024 की घोषणा

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment