मुम्बई राणा विश्वकर्मा सेवा समिति ने मनाया भब्य होली मिलन समारोह।
मुम्बई रंगो का महापर्व होली आने से पूर्व राणा विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का कार्यक्रम शानदार रहा। झारखंड के राणा विश्वकर्मा समाज के लोग देश का सबसे ब्यस्त महानगर मुंबई के वसई शहर में अपनी कीमती समय निकाल कर एकत्रित हो होली का रंगो भरा त्योहार गुलाल लगाकर और फूल देकर एक दूसरे से गले मिले। उक्त जानकारी देते हुए राणा विश्वकर्मा सेवा समिति सचिव कामदेव राणा ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से संपूर्ण राणा समाज के परिवार के आशीर्वाद से खुशहाल जीवनयापन कर रहे मुंबई के राणा समाज होली मिलन समारोह के साथ कई प्रकार के कार्यक्रम कर एकजुटता का परिचय देकर हर दुख सुख में शामिल होते हैं। अध्यक्ष रामजिवन राणा ने बताया कि होली मिलन से पूर्व सर्वप्रथम अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर नमन किया। साथ ही साथ झारखंड के युग पुरुष भगवान बिरसा मुंडा एवं महाराष्ट्र के गौरवशाली महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समाज के लोगो ने भगवान विश्वकर्मा के भजन के साथ होली गीत संध्या का आगाज किया गया। जिसमें पार्श्वगायक महाराज सुबोध जी के नेतृत्व में सुश्री रागिनी प्रजापति एवं मुकेश त्रिपाठी ने राणा परिवार से भरी हॉल को अपने लोकगीतो से महिला-पुरुष को झूमने पर विवश कर दिया। भजन संध्या पर संस्था अध्यक्ष रामजिवन राणा, उपाध्यक्ष संजय मथुरा शर्मा, सचिव कामदेव राणा, उपसचिव रामस्वरूप राणा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राणा एवं मुख्य सलाहकार महेंद्र राणा, पालघर जिला प्रभारी महेंद्र शर्मा, जयप्रकाश मिस्त्री, पालघर अध्यक्ष अशोक राणा, जानकी राणा, उपाध्यक्ष भागीरथ मिस्त्री, सचिव सीताराम राणा वसई अध्यक्ष महेश राणा, राजेंद्र राणा, दिलीप राणा, अध्यक्ष मुकेश राणा, सचिव काशीनाथ शर्मा बोर्ड मेंबर सीताराम, मथुरा शर्मा, नवीन राणा, संजय राणा, राजू वास्तव मिस्त्री, गंगाधर राणा, रमेश राणा, अशोक राणा, नवनीत राणा, शीतल, अनुज, लाल बहादुर शर्मा अनिल, सूरज राणा सहित समस्त राणा समाज।बड़ी खबर:-दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार डी मुन्ना के परिजनों से मिला चौपारण प्रेस क्लब, किया आर्थिक मदद
