भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन दिल्ली में सम्मानित

सरिता पांडे ने 2024 – 25 के लिए श्री चिरंजीलाल धानुका सेवा पुरस्कार किया ग्रहण

सिमरिया (चतरा)। लायंस क्लब ऑफ दिल्ली अलखनंदा के 31 वें इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में झारखंड की संस्था भीम बिरसा इम्मेंस फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों में उत्कृष प्रदर्शन के लिए श्री चिरंजीलाल धानुका सेवा पुरस्कार से नवाजा गया है। इस पुरस्कार को फाउंडेशन की सरिता पांडे ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार में एक लाख रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र ग्रहण करते हुए सरिता पांडेय ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि देश की राजधानी में झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश में सामाजिक उत्थान हेतु भीम बिरसा इम्मेंस फाउंडेशन के कार्यों को सम्मान दिया जा रहा है। वहीं एलसीएनडीए के अध्यक्ष लायन भीमसेन गोयल ने सरिता पांडेय द्वारा फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रयास की जीत है।

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment