भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक का चौपारण में भव्य स्वागत
चौपारण-इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर जाने के क्रम में चौपारण स्थित विश्वकर्मा टोला में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि आपके स्वागत से अभिभूत हूँ। कहा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा को मजबूती के साथ केंद्र में वापसी आवश्यक है। मोदी जी को तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगी। आने वाले दिनों में अपने वोट को बर्बाद नही करें राष्ट्र हित व देश हित में मोदी जी को वोट करें और भाजपा को मजबूती से जिताएं। पूर्व विधायक ने कहा कि मनीष जायसवाल का सेवाभाव ही राजनीति का मूल मकशद रहा है। कहा मोदी जी का देश मे कोई विकल्प नही है। बरही विधानसभा में कमल खिलेगा और मनीष जायसवाल जीतकर सदन जायेंगे। मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।असम में चाय की बगान में पहुंचे PM मोदी, देश के लोगों से की ये अपील
