प्रवचन कार्यक्रम मंच का क्या उद्घाटन-बिनोद विश्वकर्मा
बरही : केवाल स्थित श्री *श्री 1008 श्री सीता राम नवाह्परायण हनुमद् महायज्ञ* के आयोजित प्रथम दिन *प्रवचन मंच एवं संध्या आरती* कर उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के *बिनोद विश्वकर्मा* ने किए। वही मंच पर महायज्ञ समिति के पदाधिकारीयो द्वारा श्री विश्वकर्मा जी को फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री विश्वकर्मा ने कथा वाचीका साध्वी जया किशोरी जी को माल देकर स्वागत किया,और उन्हें नमन किया। इसके पहले बिनोद विश्वकर्मा ने यज्ञ मंडप में मात्था टेक कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की मंगल कामना किया। वही श्री विश्वकर्मा ने यज्ञ समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यज्ञ एवं भक्ति प्रवचन कार्यक्रमों से क्षेत्र में वातावरण तो शुद्ध होता है साथ ही मानवीय आचरण में चांहुमुखी विकास होता है। मंच संचालक अमित सिंह ने किया। मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह टिंकू सिंह सरवन सिंह अशवंत सिंह सनी सिंह सचिव गौतम सिंह कोषाध्यक्ष उदय सिंह मनजीत सिंह निकेश सिंह किशोर नारायण सिंह पिंटू सिंह सुधीर सिंह पिंटू रवानी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।बड़ी खबर:चुनाव आयोग नई दिल्ली ने प्रेस वार्ता कर लोक सभा निर्वाचन 2024 की घोषणा
–पोटका सुबोध सिंह सरदार ने किया तालाब का शिलान्यास ग्रामीणों में खुशी
