झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल उर्फ बच्चन दा ने किया सरेंडर

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल उर्फ बच्चन दा ने किया सरेंडर

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने सरेंडर कर दिया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।  गिरिडीह जिले की पुलिस की पहल पर रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

गिरिडीह जिले का रहने वाला है रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा

रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा गिरिडीह जिले का रहने वाला है, पिछले दिनों गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने फरार इनामी नक्सलियों के करीबियों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, उनसे कहा कि नक्सलवाद की राह पर चल रहे अपने लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए कहें। उनकी यह पहल कामयाब हुई और रामदयाल महतो ने पुलिस के सामने हथियार डालने का फैसला किया।

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment