चौपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि डेढ़ क्विंटल से अधिक डोडा व गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,
चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दैहर पंचायत के ग्राम दुरागढ़ा से 107.4 किलो डोडा एवं 54.1 किलो गांजा जप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। उन्होंने बताया कि रात्रि में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि चौपारण थाना क्षेत्र के दुरागढ़ा गांव के निवासी कैलाश सिंह एवं बिट्टू सिंह अपने-अपने घरों में भारी मात्रा में डोडा एवं गांजा तस्करी करने के उदेश्य से छीपाकर रखे हैं। जिसे बरामद करने एवं संलिप व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। छापामारी दल चौपारण थाना में पदस्थापित एसआई निलेश कुमार रंजन, बिन्देश्वर महतो, संजय कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे। प्राप्त सूचना के आधार पर गठित दल के सदस्य रात्रि में 03 बजे सर्वप्रथम कैलाश सिंह के घर का घेराबंदी किया। उसी दौरान घर से 02 व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पकड़ने के लिए खदेड़ा गया, जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पूछने पर कैलाश सिंह 50 पिता जगरनाथ सिंह ग्राम दुरागढ़ा थाना चौपारण जिला हजारीबाग तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम बिरेन्द्र सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम साहोर थाना राजपुर जिला चतरा बताया गया, जो कैलाश सिंह का दामाद था। कैलाश सिंह के घर का तलाशी लेने पर उसके मिट्टी के खपरैल घर से 07 प्लास्टिक के बोरियों मे कुल 12 किलो 200 ग्राम डोडा एवं 04 प्लास्टिक के बोरिया में 35 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके बाद बिट्टू सिंह के घर में छापामारी के लिए घेराबंदी किया गया तो बिट्टू सिंह अपने घर से फरार हो गया। उसके बाद निकलकर भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए पीछा किया गया पर वह भागने में सफल हो गया। उसके घर का तलाशी लिया गया तो बिट्टू सिंह के घर से 05 प्लास्टिक के बोरियों में 25 किलो 200 ग्राम डोडा तथा 04 प्लास्टिक के बोरिया में 18 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे विधिवत रूप से जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। जांच के क्रम में पता चला कि कैलाश सिंह अपना दामाद बिरेन्द्र सिंह एवं गांव के ही बिट्टू सिंह पिता स्व मिश्री सिंह ग्राम दुरागढ़ा थाना चौपारण जिला हजारीबाग के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा, डोडा एवं अफीम लाकर जमा करता है और तस्करी करता है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड संख्या 175/24 दर्ज कर अनुसंधानभार निलेश कुमार रंजन के सौंपा गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बड़ी खबर:-प्रकाशनार्थ सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथीगण
