अनुमंडलीय साहू होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़,

अनुमंडलीय साहू होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़,तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर मंच का किया उद्धघाटन।

चौपारण : प्रखण्ड के साहू भवन चौपारण में साहू समाज का अनुमंडलीय स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का विधिवत उद्घाटन तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू ने फीता काटकर किया। मौके पर सभी ने साथ मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और कार्यक्रम का आनंद लिया । इसके साथ ही सबने मिलकर एक स्वर में समाज के विकास में कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि अरूण साहू ने समाज में आपसी एकता को बढ़ावा देने और समाज के हरेक व्यक्ति को समाज हित में कार्य हेतु प्रेरित किया और सबको होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सुनील साहू ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मिल जुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील किया।
इस समारोह में साहू समाज के अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साव, पूर्व अध्यक्ष सुनील साहू अनुमंडलीय युवा अध्यक्ष बीरबल साहू, प्रखंड के अध्यक्ष भुवनेश्वर गुप्ता, साहु समाज के हजारीबाग जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, इटखोरी जिला परिषद सरिता देवी, चौपारण प्रखंड के युवा अध्यक्ष आशीष गुप्ता जी, वरिष्ठ समाजसेवी राजदेव गुप्ता, चेतलाल साहू, सुनिल साहू, महेंद्र साहू, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव, विकास गुप्ता, उपप्रखुख प्रीति गुप्ता, उपप्रमुख प्रतिनिधि लालेश गुप्ता, रसोईया धमना मुखिया गोविंद साहू, डेबो मुखिया मोहन साहू, पाण्डेयबारा मुखिया रेखा देवी, इटखोरी प्रमुख संजय गुप्ता, महिला मोर्चा जिला सचिव राखी गुप्ता, पाण्डेयबारा उप मुखिया संजय गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, चमन साव, दीपक गुप्ता, हजारीबाग पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुंद साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सूरज साव, तिलेश्वर साहू सेना के बरही मीडिया प्रभारी बबलू साहू, चंदवारा प्रखंड युवाध्यक्ष पिंटु साव, राहुल गुप्ता, मनोज साव, सीताराम साहू, लालबहादुर साव, सिंघरावां पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश साहू, बसंत साहू, अशोक साव, बेला पंचायत समिति खुशबू गुप्ता, मुकुंद साव, अर्जुन साव, तापेश्वर साव, महेश साव, भोण्डो पंचायत समिति सदस्य वासुदेव साव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, सुखदेव साव, प्रेम साव, दीपक साव, महावीर साव, चुलहन साव सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे।बड़ी खबर:-सुंदर नगर तुरामडीह पर हर्ष उल्लास के साथ संस्कृति तरीके से मनाया बाहा बोंगा

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment