बसरिया दुर्गा पूजा समिति सम्पन्न दयानंद दांगी तीसरी बार अध्यक्ष बने
चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसरिया में दुर्गा पूजा पूरे भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मानने को लेकर समस्त ग्रामीण एवं समिति के द्वारा मंगलवार शाम संध्या लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पिंटू सोनी व संचालक नितेश साव ने किया। मौके पर ग्रामीणों ने बसरिया श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति 2024 हेतु समिति का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से तीसरे बार अध्यक्ष पद दयानंद प्रसाद दांगी उपाध्यक्ष रामधनी दांगी सचिव कृष्णा कसेरा कोषाध्यक्ष उमेश साव उपसचिव नितेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया।
अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि इस वर्ष बसरिया में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाया जाएगा। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खासकर युवाओं का उत्साह चरम पर है। सभी वर्ग के लोग इसके लिए सामने आएं तभी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जा सकेगा। सामुदायिक भागीदारी से ही किसी कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है।
बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। मौके पर दामोदर केसरी पंकज सोनी ढालो दांगी विजय साव सुरेश प्रजापति मंटु सोनी मुन्ना केशरी बिपिन दांगी राजू दांगी नागेन्द्र प्रजापति नकुल राणा देवेन्द्र राणा रामस्वरूप दांगी प्रेम प्रजापति चंदन राणा चंदन दांगी मुकेश केशरी आकाश सोनी अंकित पासवान अंकित शर्मा मंटू केशरी फलेन्द्र दांगी विकास दांगी जीत केशरी प्रमोद केशरी राजकुमार केशरी आकाश केशरी छोटन वर्मा उमेश साहू विकास साव गोलू शर्मा विजय केशरी प्रमोद शर्मा प्रदीप शर्मा आदित्य शर्मा लखेंद्र प्रजापति अजय प्रजापति विकास केशरी अनिल केशरी जीतन साव निरंजन दांगी छोटू दांगी आदित्य दांगी जयप्रकाश शर्मा उपेंद्र दांगी सुजीत कसेरा अभय पासवन सतीश केशरी विक्रम दांगी डब्लू विनय दांगी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
