चुनाव प्रचार बूथ नंबर एक से आगाज करने का रखा प्रस्ताव
चौपारण प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष प्रो मंटु यादव के अगुवाई में हजारीबाग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात किया। उक्त जानकारी कांग्रेस विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत ने बताया कि लोकसभा, विधान सभा एवं पंचायत चुनाव में जिला परिषद का चुनाव का गिनती का शुरुवात चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत का एक नंबर बूथ से होता है। यह कांग्रेस पार्टी का वर्षो का देन है। इस परंपरा को कायम रखने के लिए चौपारण के शिष्टमंडल कांग्रेस विधायक सह निवेदन समिति सभापति के निर्देशन में हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी से शिष्टाचार मुलाकात कर चुनाव प्रचार का अभियान एक नंबर बूथ से शुरू करने का प्रस्ताव रखा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रो यादव ने बताया कि जिला और लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रखंड चौपारण में 26 पंचायत में 269 गांव में 170 बूथ है। जिसमे पुरुष मतदाता 70 हजार 558 जबकि महिला मतदाता 65 हजार 158 मिलाकर एक लाख 35 हजार 716 मतदाता अपने मतों से विकास पुरुष का चयन करेंगे। शिष्टमंडल में झारखंड प्रदेश अनुसूचित विभाग सह कांग्रेस हजारीबाग प्रभारी बैजू गहलौत, प्रखंड अध्यक्ष प्रो मंटू यादव, स्वास्थ्य विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, 20 सूत्री लव कुमार सिंह, विधायक प्रखंड प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल विश्वकर्मा, मिशन सिंह, नरेश साव सहित कई लोग शामिल थे।बड़ी खबर:कांग्रेस ने झारखंड के तीन सहित 14 लोकसभा उम्मीदवारों की जारी की सूची
