चोरदाहा, दैहर व झापा पंचायतो में पूर्व विधायक ने बैठक व जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए मांगा वोट

मोदी के हाथों में ही देश और संविधान सुरक्षित है, राष्ट्रहित में भाजपा को वोट करें : मनोज यादव

चौपारण :- बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष चलाया धुंआधार जनसम्पर्क अभियान। चोरदाहा, दैहर व झापा पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं संग बैठक कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की लोकप्रियता ने ही उनको टिकट दिलवाया है। राष्ट्रहित के लिए भाजपा को वोट करें। विपक्ष जनता को बरगलाने व भटकाने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा मोदी जी ही कर सकते है। मोदी जी जो कहते है ओं करतें हैं। यही मोदी की गारंटी है। मनीष जायसवाल जी भारी मतों से हजारीबाग लोकसभा सीट जीत रहें हैं, आप भी इसका गवाह बने और भाजपा को वोट करें। इस दौरान जीप सदस्य राकेश रंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरुप पासवान, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, सुखदेव पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, महामंत्री आशीष सिंह, कैलाश पांडेय, जनमेजय सिंह, अर्जुन सिंह, विजय पांडेय, देवकुमार दाँगी, सुरेश दाँगी, मन्नू सिंह, बासुदेव दाँगी, बिनोद भोक्ता, केदार यादव, गोपाल भुइयाँ, रतन भुइयाँ, अंगीरा देवी, सरिता देवी, बिनय रजक, चोरदाहा में मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, कृष्णा पासवान, प्रभात यादव, प्रभु यादव, सुरेन्द्र केशरी, बढो साव, अशोक पासवान, रामबृक्ष यादव, उत्तम गंझू, बंसत सिंह खेरवार। दैहर में महामंत्री आशीष सिंह, कैलास पांडेय, झापा में कपिल साव, नारायण साव, रामप्रसाद भुइयाँ, मिथुन दाँगी, राहुल राणा, सुरेन्द्र पांडेय, जय प्रकाश पोद्दार सहित अन्य।

दैहर में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

भाजपा के नीति व सिद्धांत से प्रभावित होकर दैहर पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। पूर्व विधायक मनोज यादव ने माला पहनाकर व भाजपा का पट्टा देकर पार्टी में स्वागत किया। जॉइन करने वालों में पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय उर्फ कारु पांडेय, रतन पांडेय, शत्रुघ्न पांडेय, कृष्णा पांडेय, प्रमोद पांडेय, कमलेश पांडेय, रामचन्द्र भुइयाँ, गणेश भुइयाँ, गणेश चनद्रवंशी, विष्णु भुइयाँ, कलिंदर भुइयाँ, बद्री भुइयाँ, शंकर भुइयाँ, सुरेन्द्र दाँगी, सुरेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर दाँगी, त्रिभुवन प्रजापति, भुनेश्वर साव उर्फ लाटो साव, रामेश्वर दाँगी, अभिमन्यु राणा, परसुराम राणा सहित अन्य। बड़ी खबर: PM मोदी ने लचित बोरफुकन की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया, जानें क्या है खास

News Ten Bharat
Author: News Ten Bharat

Leave a Comment